जानसठ। गांव सादपुर निवासी सतपाल पुत्र हुकम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र सूरजभान की पत्नी सुनीता कि किसी बात को लेकर अपनी ननद से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर सुनीता अपने तीन बच्चों को लेकर घर से कहीं चली गई। परिजनों ने विवाहिता को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।