पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम भोजाहेड़ी निवासी अंकित पुत्र राजेंद्र जनपद सहारनपुर में कैपिटल ट्रस्ट प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। वहां पर उसकी कुछ सैलरी रुकी हुई है, जिसे लेकर उसका बैंक संचालकों से विवाद चल रहा है। सोमवार को वह बैंक के कुछ पैसे लेकर बिना बताए अपने घर आ गया। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर सहारनपुर की कोतवाली फतेहपुर के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार मय फोर्स के उसके गांव पहुंचे और उसे हिरासत में लेकर अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में सैलरी के पैसों को लेकर विवाद चल रहा है, मगर ऐसे बिना बताए बैंक का पैसा लेकर गायब हो जाना गलत है। पुलिस का कहना है कि बैंक कर्मियों की तरफ से तहरीर दी गयी है। दोनों पक्षों का पक्ष सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।