मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला कंबलवाला बाग निवासी एक महिला के बैंक खाते से एटीएम के जरिये 29400 रुपये निकाल लिए गए। डीपीआरओ कार्यालय के कर्मचारी राहुल दीक्षित की अनीता मिश्रा का नई मंडी स्थित इलाहाबाद बैंक में खाता है। उसने बैंक से एटीएम कार्ड नहीं लिया, लेकिन एटीएम के द्वारा उसके खाते से 29400 रुपये की धनराशि निकल ली गई। उसने इस संबंध में बैंक प्रबंधक को जानकारी दी। बताया कि एटीएम से एक मई को उसके खाते से 24 हजार रुपये और दो मई को 5400 रुपये निकाले गए हैं। प्रबंधक ने पीड़िता को जांच कराने का आश्वासन दिया है।