फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से 500 के दो नोट नकली निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से 500 के दो नोट नकली निकले
विज्ञापन

जानसठ। कोआपरेटिव बैंक के एटीएम से 500 के दो नोट नकली निकलने पर उपभोक्ता ने मैनेजर से शिकायत की। प्रबंधक ने तीन बजे एटीएम मशीन चेक कराने का बहाना कर उसे टरका दिया। मोहल्ला जनत्ताबाद निवासी रोशन अब्बास पुत्र जैगम अली ने कोऑपरेटिव बैंक के एटीएम से 19 अप्रैल को एक हजार रुपये निकाले थे। एटीएम मशीन से 500 के दो नोट निकले थे। इसके बाद वह अपनी रिश्तेदारी कस्बा मवाना में चला गया था। जब उसने एक दुकानदार को सामान लेकर 500 का नोट दिया तो उसने बताया कि यह नोट नकली है। नोट नकली देख रोशन अब्बास के होश उड़ गए, उसने बताया कि जानसठ एटीएम से पैसे निकाले थे। पीड़ित शिकायत लेकर एसआई कर्मवीर के पास गया तो उन्होंने उसे बैंक में भेज दिया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत बैंक शाखा प्रबंधक से की तो उन्होंने तीन बजे एटीएम चेक कराने की बात कहकर उसे टरका दिया। शाखा प्रबंधक से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों को फैक्स भेजकर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें