शाहपुर। पुलिस ने दहेज के लालच में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी फरार है। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी नफीस पुत्र फत्तन ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी पुत्री समरीन की शादी कस्बा निवासी शमीम पुत्र हबीब के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने लगे थे। बृहस्पतिवार को उसके पति सहित अन्य परिजनों ने उसकी पुत्री की फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस आरोपी मृतका के पति शमीम को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं ।