फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग, चौकी प्रभारी बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग
विज्ञापन

भोपा। गोकशी की सूचना पर रुडकली दबिश देने पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से चौकी प्रभारी बाल बाल बचेे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से ढाई क्विंटल मांस, उपकरण, तमंचा समेत भी बरामद किया, जबकि तीन आरोपी भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को सूचना मिली कि गांव रूडकली के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। एसएसआई लेखराज सिंह, चौकी प्रभारी अमीर सिंह यादव, यशपाल सिंह, योगेंद्र, प्रमोद की टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। आरोपियों ने खुद को घिरा समझ कर पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें चौकी प्रभारी अमीर सिंह गोली लगने से बाल बाल बच गए। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम दानिश, निवासी गांव तेवड़ा, थाना ककरौली बताया है। आरोपी ने अपने फरार साथियों के नाम अय्यूब, आबिद, आलम उर्फ मुर्गा निवासी गांव रुडक़ली बताए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें