फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर दिव्यांग खिलाड़ी से10 लाख रूपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग खिलाड़ी से दस लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
ताइक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके गोल्ड मेडलिस्ट दिव्यांग खिलाड़ी से नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपियों ने दस लाख रुपये ठग लिए। दिव्यांग खिलाड़ी को नौकरी नहीं मिलने पर वह निराश हो गया। रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है।
थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी दिव्यांग राजबल सिंह इंटर पास है। वह देश की तरफ से ताइक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है। बेरोजगार होने के कारण सितंबर वर्ष 2016 को गांव के युवक प्रदीप से मालूम हुआ कि शामली जिले के याकूबपुर अंबेहटा के कुछ युवक रेलवे और फौज में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। इसी बात पर विश्वास करते हुए 15 सितंबर 2016 को छह आरोपियों ने उसके गांव आकर खिलाड़ी के कागजात देखकर कहा कि तुम्हें खिलाड़ी कोटे से रेलवे में नौकरी दिला देंगे। हालांकि 10 लाख रुपये खर्चा आएगा। रुपये मिलने के तीन महीने में नौकरी की पूरी गारंटी का विश्वास दिलाया। इसी पर उसने गांव के प्रदीप और ब्रजपाल के सामने पांच लाख रुपये एडवांस दे दिए, जबकि तीन महीने बाद दिसंबर 2016 में आरोपी फौजी समेत छह आरोपियों को पांच लाख रुपये दे दिए थे। पूरी रकम देने के बावजूद आरोपियों ने खिलाड़ी को कोई नौकरी नहीं दिलाई, जबकि मामले में कई बार रुपये वापसी के लिए पंचायत हुई, जिससे खफा होकर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित होकर खिलाड़ी ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि जांच के बाद दिव्यांग खिलाड़ी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम हड़पने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट-
एक साल बाद हुई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की रिपोर्ट दर्ज
-चरथावल। ताइक्वांडो में खेल में प्रतिभा का डंका बजा चुके 30 वर्षीय राजबल सिंह बेरोजगार है। उसने फिलीपिंस में 2016 इंटर नेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि यूएसए में होने वाले जैविलिंग डिस्कस, शार्ट फुट के लिए बहालगढ़ में ट्रायल हुआ है। उसमें उनका चयन हो चुका है। यूएसए में तिरंगा लहराने की तमन्ना है। भावुक होकर राजबल बताते हैं कि आरोपियों ने गिरोह बना रखा है। पुलिस ने एक साल के चक्कर काटने के बाद उनकी रिपोर्ट लिखी है।
विज्ञापन

चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव से लापता नाबालिग लड़की के मामले में पिता ने कस्बे के मुख्य आरोपी और कुटेसरा के तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस लापता लड़की और आरोपियों में तलाश में संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें