भोपा क्षेत्र के गांव शुक्रताल निवासी दीपक शर्मा, आनंद शर्मा, अमित शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि शुक्रताल बस स्टैंड के पास अमित शर्मा पुत्र स्वर्गीय अनिल शर्मा कई पीढ़ियों से अग्रवाल धर्मशाला के बराबर में मकान बनाकर रहते आ रहे हैं। 26 मार्च को कुछ लोग अपने आपको अग्रवाल सभा के पदाधिकारी बताकर घर में चल रहे मरम्मत के कार्य को रोकने की धमकी देने लगे तथा अमित शर्मा के परिजनों के साथ मारपीट की। जिसकी तहरीर उन्होंने भोपा पुलिस को दी, लेकिन एक भाजपा विधायक के दबाव में आकर पुलिस ने अग्रवाल समाज की ओर से उल्टे उन्हीं पर मुकदमा दर्ज करा दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, समेत अन्य पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
नौ लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा
मीरापुर। विद्युत निगम के प्रवर्तन दल ने चेकिंग के दौरान नौ लोगों के विरुद्ध थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रवर्तन दल के जेई नेत्रपाल, जेई विनीत सैनी, पंकज कुमार, साहब सिंह, रेगसिंह, नीरज कुमार आदि की टीम ने कस्बे के मोहल्लों में बड़े बकायादारों व पूर्व में काटे गए कनेक्शनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान नौशाद, हसीन, नरेश, संदीप, शरणवीर, अनिल, सतेंद्र आदि के काटे गए कनेक्शन के बाद भी बिजली चोरी करते मिले। प्रवर्तन दल की टीम ने सभी के विरुद्ध बिल जमा न कर बिजली चोरी करने के मामले थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।