वारंटी समेत दो का चालान
जानसठ। पुलिस ने बुधवार को दो वारंटियों का चालान किया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव कवाल निवासी गुलजार पुत्र छोटन के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर नयागांव फैजाबाद निवासी सुरेंद्र पुत्र रामशरण को मारपीट के एक मामले में शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।
कई वाहनों के चालान काटे
जानसठ। पुलिस ने तालड़ा व खतौली मोड़ पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे। बुधवार को एसआई कर्मवीर सिंह, मानसिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटकर उनसे हजारों रुपये जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस द्वारा कई वाहन चालकों को हेलमेट न लगाने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।