फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार व्यापारियों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कार सवार व्यापारियों के साथ मारपीट
विज्ञापन

खतौली। जानसठ व खतौली मार्ग पर रविवार की रात को बाइक सवार दो युवकों ने कार सवार व्यापारियों के साथ मारपीट कर दी। आरोपी युवकों ने डंडा मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। व्यापारी जान बचाकर कार लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी पशु व्यापारी जमील पुत्र शकील अपने साथी व्यापारी रहमान व आदिल के साथ रविवार की रात करीब 10 बजे मेरठ से अपनी कार से लौट रहे थे। जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर के पास कार की साइड बाइक में लग गई। बाइक सवार दो युवकों ने कार रुकवाकर व्यापारियों के साथ मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। आरोप है कि युवकों ने डंडा मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। व्यापारियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और कार लेकर भाग निकले। व्यापारियों ने घटना की जानकारी भलवा पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों को भी दी थी। इस संबंध में व्यापारियों की ओर से थाने में मारपीट करने की कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें