चरथावल। बुड्ढ़ाखेड़ा गांव में दो पक्षों में डोल पर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में बुधवार रात दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने कुछ युवकों को बाहर से बुला रखा था। होली पर मारपीट की सूचना पर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर बिरालसी चौकी प्रभारी ने बचन सिंह अत्री ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छह हमलावरों को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। पकड़े गए युवकों में गजेंद्र कल्लरपुर थाना कोतवाली, सुमित निवासी नसीरपुर थाना तितावी, विजय निवासी बुड्ढाखेड़ा, सोमेंद्र निवासी बुलंदशहर, अंकित निवासी पीपलहेड़ा थाना तितावी एवं विकास निवासी रोहटा जिला मेरठ का चालान किया है।