फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर को तमंचे के साथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एसआई सुनील शर्मा को शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि पिकेट इंटर कॉलेज के सामने एक चोर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलते ही चोर को चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम मोहल्ला काजियान निवासी कासिम उर्फ काला पुत्र बशीर बताया। पुलिस को तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने चोर को जेल भेज दिया है। इसके बाद पुलिस ने नगर में वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान कोई बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर प्रतिदिन सुबह और शाम के समय अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें