बुढ़ाना। वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयभगवान यादव ने बताया कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी शादाब के खिलाफ नाबालिग के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया गया था। शादाब के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी। घटना के बाद से शादाब फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को शादाब को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया। उधर, गश्त के दौरान पुलिस ने मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव इटावा गेट के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूूस बरामद हुआ है। पकड़ा गया युवक उज्जवल इटावा गांव का रहने वाला है। दूसरी तरफ, अवैध शराब के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक अरविंद बागपत जनपद के गांव तमेला गढ़ी का रहने वाला है। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।