फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करने पर हुई थी धर्मेंद्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

छह माह पूर्व रामराज क्षेत्र में हुए धर्मेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी। मृतक की पत्नी से आरोपी के अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर हत्या की गई। पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त बाबुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हत्याकांड में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

रामराज थानाध्यक्ष आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि 18 जुलाई को हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव फाजलपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ डीके पुत्र किरण सिंह की हत्या कर शव को रामराज क्षेत्र के गांव नीला जमालपुर के जंगल में फेंक दिया था। खेत मालिक मदनपाल सिंह पुत्र रामस्वरूप की ओर से अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। केस के विवेचक एसआई सर्वेश कुमार ने जांच के बाद धर्मेंद्र के दोस्त बिजनौर जिले के गांव चंदपुर निवासी बाबुल पुत्र भुवन को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसओ ने बताया कि धर्मेंद्र और बाबुल राज मिस्त्री थे। बाबुल का धर्मेंद्र के घर आना-जाना था। इसी दौरान बाबुल के धर्मेंद्र की पत्नी से अवैध संबंध हो गए। जिसकी जानकारी होने पर धर्मेंद्र ने बाबुल से बातचीत कर घर आनाजाना बंद करा दिया। इसे लेकर दोनों में रंजिश हो गई। आरोपी बाबुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर धर्मेंद्र की हत्या कर दी और शव को मदनपाल के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी बाबुल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही हत्याकांड में धर्मेंद्र की पत्नी की भूमिका से पुलिस ने अभी पर्दा नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें