फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जौला गांव के आरिफ हत्याकांड में पुलिस ने एक हत्यारोपी को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जौला गांव के कब्रिस्तान से आला कत्ल तमंचा बरामद किया। कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी आरिफ की 18 अगस्त को गांव में ही तालाब के किनारे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया गया था। दो हत्यारोपियों को पुलिस ने घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक हत्यारोपी नौशाद पुत्र मंजूरा न्यायालय में आत्म समर्पण कर जेल चला गया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नौशाद को जिला कारागार से रिमांड पर लिया और पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गांव जौला में जाकर कब्रिस्तान से आला कत्ल तमंचा बरामद किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें