बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। एक माह पहले रायपुर अटेरना गांव के शनिदेव मंदिर से चोरी हुई शनि देव की मूर्ति को गांव वालों ने किसान के ट्यूबवेल से बरामद किया। थाना फुगाना के गांव रायपुर अटेरना से पांच नवंबर को शनिदेव जी के मंदिर से उनकी मूर्ति चोरी हो गई थी। मूर्ति चोरी होने की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी थी। गांव वालों ने पुलिस को मूर्ति चोरी करने वालों के नाम भी बताए थे। चोरी हुई मूर्ति गांव के एक ग्रामीण की ट्यूबवेल के पास रखी हुई मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मूर्ति बरामद होने पर ग्रामीणों तथा पुलिस ने राहत की सांस ली।