महिला से मारपीट, लोगों का हंगामा
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
मोहल्ला देवीदास निवासी सच्चो देवी पत्नी कमरजीत को राशन डीलर और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोग महिला को कोतवाली लेकर पहुंचे। आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।