फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव सहावली में कुछ युवकों ने किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजनों ने युवकों को पकड़ लिया। जिस पर आरोपियों ने किशोरी के परिजनों पर हमला बोलकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी 29 अगस्त की शाम अपने भाई के प्लाट में खाना बनाने के लिए लकड़ियां लेने के लिए गई थी। गांव के ही दो युवकों ने उसे बदनीयती से दबोच लिया। युवकों ने छेड़छाड़ कर किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर फरार हो गए। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर किशोरी के परिजनों और भाई ने आरोपियों को पकड़ लिया और पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अपने साथियों के संग मिलकर धारदार हथियारों के साथ किशोरी, उसके परिजनों पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। झगड़े से दोनों पक्षों के बीच तनाव बन गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें