खतौली (मुजफ्फरनगर)। शिक्षक की मौत का मामला पुलिस ने हत्या में दर्ज किया है। मेरठ के प्रवेश विहार शास्त्रीनगर निवासी 25 वर्षीय शिक्षक मोहित पुत्र संगत सिंह का शव 23 जुलाई को आवास विकास कॉलोनी के सामने रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। परिजनों ने उसी दिन पुलिस के समक्ष हत्या करने की आशंका जताई थी। उसके भाई अरुण ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक युवती और मकान मालिक से भी पूछताछ की थी। पुलिस को अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है।