मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली स्थित बिंदल मार्केट में दिनेश की दुकान है। शनिवार सुबह के समय रेलवे स्टेशन पर रहने वाली घुमंतू जाति की दो महिलाएं दुकान के जीने के ताले तोड़कर वहां चोरी का प्रयास कर रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों को देख लिया। लोगों ने दोनों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से दोनों महिलाओं को छुड़ाया। पुलिस ने दुकानदार दिनेश की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया। महिलाओं को छुड़ाने के लिए दर्जनों महिलाएं पूरा दिन नई मंडी कोतवाली के बाहर डेरा जमाए रही। बाद में पुलिस ने धमका कर सभी को वहां से चलता किया।