जिला कारागार में चल रहे तीन दिवसीय क्रीड़ात्सव 2022 का शनिवार को हुआ समापन
बैडमिंटन, कैरम, शतरंज, नींबू दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला कारागार के संयुक्त तत्वाधान में कारागार में निरुद्ध बंदियों के तीन दिवसीय क्रीड़ात्सव 2022 का शनिवार को समापन हो गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
14 जुलाई से शुरू तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, चेस, लूडो, कैरम, मोती पिरोना, आलू छिलना, मोमबत्ती जलाना आदि खेल खेल गए। कैरम प्रतियोगिता में नौशाद पुत्र जमील, शतरंज में राहुल पुत्र सुभाष, लूडो में शाहिब पुत्र कालू, मोती पिरोना में प्रथम विशाल पुत्र अनिल, नींबू दौड़ में प्रवीण पुत्र रणजीत, आलू छिलना में विकास पुत्र सत्यपाल, म्यूजिकल चेयर में आशिष पुत्र देवेंद्र, मोमबत्ती जलाने में सचिन पुत्र नरेश, बैडमिंटन में राहुल पुत्र सोमदत्त प्रथम रहे। महिला बंदियों की नींबू दौड़ में सविता पत्नी रविंद्र, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुमन पत्नी मनोज, मोमबत्ती जलाने में गुलिस्ता पत्नी वसीम, लूडो में ममता पत्नी धर्मेंद्र प्रथम रहीं। इन सभी को जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, अधिवक्ता सरिता रानी, सुमिता रानी, पीएलवी रजनी पंवार, ज्ञानी गुरुवचन सिंह, जेलर कमलेश सिंह, चिकित्साधिकारी परितोष, मुदगल शर्मा, उप जेलर सुरेंद्र मोहन सिंह, कैलाश नारायण शुक्ला, मेघा राजपूत एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।