जानसठ। कस्बे के मोहल्ला बुध बाजार निवासी नीतू का छह वर्षीय पुत्र गुडडू रविवार सुबह करीब सात बजे अपने घर से बाहर निकला तो एक आवारा कुत्ते ने उसके मुंह पर हमला बोल दिया। हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आईं। जैसे ही इस बात का पता परिजनों को लगा तो आनन-फानन में वह मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। वह घायल बच्चे को जानसठ सीएचसी लेकर गए। चिकित्सक ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां पर उसके चेहरे पर पांच टांके आए। इस घटना से मोहल्ले व आसपास के क्षेत्र के लोगों ने नगर पंचायत से आवारा कुत्तों को पकड़वाने का अभियान चलवाने की मांग की है। संवाद