रतनपुरी। क्षेत्र के सठेडी गांव में शनिवार रात रामपाल के बेटे शुभम और सत्यम बरात की चढ़त देख रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दो युवक भी पहुंच गए। किसी बात को लेकर यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पीड़ित पक्ष के साथ गाली-गलौज और पिटाई की गई। इस मारपीट में दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल शुभम और सत्यम को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों भाइयों को चोटें आई हैं। पुलिस ने शुरू की जांच। पीड़ित के पिता पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बिट्टू को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है।