छपार। हाईवे पर बाजार में स्थित एक कनफेक्शनरी में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान व कुछ नकदी चोरी कर ली। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले ओर चोरों की तलाश शुरू कर दी। छपार में हाइवे के बाजार में आसिफ की कन्फेक्शनरी की दुकान है। मंगलवार की रात में दुकान बंद करके वह घर चला गया। सुबह जब वह दुकान पर गया तो ताले टूटे हुए देखकर हैरान हो गया। दुकान में देखा तो एक हजार रुपए की सिगरेट, पानी की बोतल व अन्य हजारों रुपये का सामान गायब था। गल्ले से लगभग पांच सौ रुपये गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीओ सदर राजू कुमार साव का कहना है कि चोरी का बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद