- 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्र छात्राओं को लेपटॉप का किया वितरण
- प्रभारी मंत्री ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने विकास भवन सभागार में कानून व्यवस्था एवं सीएम डेश बोर्ड, विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए।
विकास भवन सभागार में जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप का वितरण करते हुए कहा कि सड़क, बिजली, पानी और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी और पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। जनमानस को अच्छी चिकित्सा सुविधा हर हाल में उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि समस्त जीवन रक्षक दवाइयां स्टॉक में रखी जाए। उन्होंने कहा कि सीएचसी,पीएचसी पर चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। डेंगू को रोकने के लिए एक अभियान चलाया जाए। डोर टू डोर जांच की जाए और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए।
मनरेगा की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिए कि मनरेगा के अंतर्गत जनपद में तालाबों का जीर्णोद्धार, खोदाई, पौधरोपण, भूमि समतलीकरण आदि के कार्य किए जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला समूहों को अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंगर्तत सड़कों की समीक्षा की। पेयजल परियोजनाओं को शीघ्रता के साथ पूर्ण कराएं। शिक्षा, कृषि विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर दीपावली से पूर्व सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। इस दौरान डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रामनाथ, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।