फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सख्त पैरवी के चलते तीन लोगों को न्यायालय से हुई सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब बेचने के मामले में तीन लोगों को कोर्ट ने दी सजा
विज्ञापन

देवबंद। क्षेत्र के तीन लोगों को एनडीपीएस एक्ट और अवैध शराब के धंधे में लिप्त पाए जाने के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है।
सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि एसएसपी डॉ. एस. चनप्पा के निर्देशन में न्यायालय में पुलिस द्वारा की गई सशक्त पैरवी के चलते एनडीपीएस एक्ट में निरुद्ध मोहल्ला छिंपीवाड़ा निवासी आसिफ को एक वर्ष तीन माह का कारावास एवं पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया। जबकि आबकारी अधिनियम के तहत देवबंद निवासी रोशन पुत्र रतिराम और थाना बड़गांव के जड़ोदापांडा निवासी इमरान को जेल में बिताई अवधि सहित जुर्माने से दंडित किया गया है। जिसमें न्यायालय ने इमरान को 2000 रुपये और रोशन को 500 रुपये के जुर्माने से दंडित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें