फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गैंगस्टर एक्ट में आरोपी अमीर आजम की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विशेष न्यायालय (गैंगस्टर एक्ट) के पीठासीन अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह की अदालत ने बागोवाली निवासी अमीर आजम की प्रथम जमानत अर्जी खारिज कर दी। आरोपी पर गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 2/3 के तहत थाना नई मंडी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अभियोजन के अनुसार आरोपी एक संगठित गिरोह का गैंगलीडर है और गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के लिए गंभीर अपराध करता है। गैंगचार्ट में उसके खिलाफ वर्ष 2023 में कई प्राथमिकी दर्ज है। बचाव पक्ष ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसका किसी गिरोह से संबंध नहीं है, उसके खिलाफ कोई जन साक्षी नहीं है और गैंगचार्ट वाले मुकदमे में उसकी जमानत हो चुकी है। विशेष लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने कहा कि दूसरे मुकदमे में जमानत मिलने मात्र से गैंगस्टर एक्ट में जमानत नहीं दी जा सकती। अदालत ने गुणदोष पर टिप्पणी किए बिना जमानत अर्जी निरस्त कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें