फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बायवाला के पास सड़क हादसे में दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र के गांव तावली निवासी आसिफ (40) अपनी पत्नी रिहाना (36) के साथ बागपत के गांव सिक्का इदरीशपुर जा रहे थे। सोमवार रात वे बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बायवाला पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस घटना में आसिफ और रिहाना बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। पुलिस फरार ट्रक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें