फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ककरौली/मोरना - बातचीत बेनतीजा, ग्रामीणों ने दी जल त्यागने की चेतावनी

Wed, 17 Apr 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव टनहेडा में अनशन पर बैठे ग्रामीणों को समझाते एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार।
विज्ञापन
- मार्ग निर्माण के लिए गांव टंढेड़ा में ग्रामीणों का आमरण अनशन जारी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

ककरौली/मोरना। गांव टंढेड़ा में ग्रामीणों का आमरण अनशन जारी है। प्रशासन से ग्रामीणों की बातचीत बेनतीजा रही। बेहड़ा-टंढेड़ा मार्ग के निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने पानी तक त्यागने का ऐलान कर दिया है।
टंढेड़ा गांव में अनशन स्थल पर मंगलवार को एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार व पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने हरिसिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत कर चुनाव के चार दिन बाद सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों ने जब तक रोड नहीं तब तक अनशन पर डटे रहने की बात कही। प्रधान के पति खुर्रम अजीज ने बताया कि प्रशासन हमें डराने की कोशिश कर रहा है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्रामीणों के बीच आकर कहा कि आप अनशन से हट जाइए। चार जून तक आचार संहिता लगी हुई है। मार्ग का निर्माण अभी नहीं हो सकता। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ हरि सिंह ने कहा कि हमें 1700 मीटर सड़क के पुनर्निर्माण का पैसा आवंटित हुआ है। हम फिलहाल उसे ही बना सकते हैं। सुनहरा कल संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कांत का कहना है कि चार जून हो या चार मई, हम अपना अनशन जारी रखेंगे। हयदि 24 घंटे के अंदर हमारी सुनवाई नहीं होती है, तो हम पानी पीना भी छोड़ देंगे। इस दौरान पूर्व प्रधान पवन, यशपाल सिंह, रणवीर सिंह, बालिस्टर, धर्मेंद्र, रोहतास अमीन, सलेक्चंद, मोनू कोहली, अब्दुल सलाम, मास्टर कंवरपाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें