फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एकता विहार के गेट पर ओम लिखने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रात के समय रुड़की रोड पर एकता विहार कॉलोनी के बाहर बनाए गए गेट पर किसी ने ओम लिख दिया। विवाद बनने पर पुलिस ने मामला संभालते हुए सहमति बनवाने के बाद गेट पर एकता विहार लिखवा दिया। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि गेट पर कई माह पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वार लिखा गया था, जिस पर विवाद बन गया था। बाद में इसे हटवा दिया गया। कई घंटे पहले गेट पर किसी ने ओम लिख दिया। यह देखकर रात में लोगों में रोष उत्पन्न हो गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और आसपास के सभी लोगों से सहमति बनवाकर गेट पर एकता विहार लिखवाकर मामला सुलझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें