फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नाले की ऊंचाई पर विवाद, रुकवाया निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। पानीपत-खटीमा हाईवे के दोनों ओर बनाए जा रहे नाले की ऊंचाई के कारण कॉलोनियों की जलनिकासी बंद हो गई। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन, भाजपा नेताओं और व्यापारियों ने हंगामा करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। एसडीएम और नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
कस्बे के बीच हाईवे के किनारे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नाले की ऊंचाई अधिक होने के कारण कस्बे की कॉलोनियों का रास्ता और नालियों के पानी की निकासी नहीं हो सकेगी। इसे लेकर व्यापारियों, कॉलोनी वासियों और नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी ने आपत्ति जताते हुए कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अभिषेक कुमार, तहसीलदार संजय सिंह, नेशनल हाईवे के जेई आकाश डागा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों और कस्बे के लोगों की समस्या को सुना। एसडीएम ने समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। जेई आकाश डागा ने सड़क के दोनों ओर नाले का निरीक्षण किया। कर्मचारियों को बुलाकर नाले की ऊंचाई कम करने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान गांव वाजिदपुर कव्वाली के पूर्व प्रधान संजय राठी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें