फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोपा - मस्जिद के सामने डीजे बंद कराने को लेकर गाड़ी में की तोड़फोड़

Wed, 13 Mar 2024 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दुल्हन का पिता बोला पहले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करो, इसके बाद होगी बेटी विदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। बाकर नगर गांव में चढ़त के दौरान मस्जिद के सामने डीजे को जबरन बंद कराने को लेकर एक युवक ने अपने साथी के साथ डीजे के वाहन में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बूझकर शांत किया। गांव में तनाव है। डीजे मालिक ने आरोपी के विरोध थाने पर तहरीर दी है।

मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव बाकर नगर ने धर्मवीर पाल की बेटी की बरात आई हुई थी। शाम करीब छह बजे के करीब चढ़त हो रही थी। जैसे ही डीजे मस्जिद के निकट पहुंचा तो एक व्यक्ति ने अपने दूसरे साथी के साथ जबरन डीजे को बंद कराने का प्रयास किया और डीजे की गाड़ी में तोड़फोड़ कर डाली। इस पर बराती व ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। भोपा सीओ देवव्रत वाजपेई, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि डीजे मालिक भूपेंद्र निवासी भगवानपुरी थाना सिखेड़ा ने बाकरनगर निवासी जैद के विरूद्ध थाना पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दुल्हन के पिता का कहना था कि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के बाद ही वह अपनी बेटी को घर से विदा करेगा। पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को बुलाकर एक बैठक भी की, जिसमें दोनों पक्षों के लोगों ने शांति सौहार्द की बात कही ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें