फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआं पर जाल डालने को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाला मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। ककरौली के गांव टंढेडा में होली चौक पर कुएं पर जाल डालने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझाया और दोनों पक्षों के पांच पांच वरिष्ठ लोगों को थाने ले जाकर समझौता वार्ता शुरू कराई।
विज्ञापन

गांव में यह कुआं काफी पुराना है। जिसमें कुछ लोग कूडा करकट डालते रहते है। इससे परेशान होकर आसपास रहने वाले हिंदू पक्ष के लोगों ने कुएं पर चंदा एकत्र कर जाल डलवा दिया। शाम के समय दूसरे समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में पहुंचे, तो उन्होंने सामने ही कुएं पर पडे़ जाल को देखा तो उसे उखाड़ दिया। यह पता चलने पर दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में गर्मागर्मी हो गई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है। जानकारी मिलने पर सीओ भोपा रामाशीष यादव व भोपा पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें