फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति लगाने को विवाद, पुलिस ने रुकवाया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी पुल के पास कश्यप समाज के लोगों द्वारा महर्षि कश्यप की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद बन गया। मूर्ति लगाने का विरोध व हंगामा की सूूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत करते हुए मूर्ति स्थापना का काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि कश्यप समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप की मूर्ति लगाने की अनुमति प्रशासन से ली थी। बृहस्पतिवार को कश्यप समाज के लोगों ने काली नदी पर महर्षि कश्यप की मूर्ति की स्थापना की। इसी दौरान कुछ लोग जा पहुंचे और उन्होंने मूर्ति लगाने का विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच हंगामा हो गया। यह सूचना किसी ने पुलिस को दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्य को रुकवा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को एसडीएम के समक्ष अपना पक्ष रखने को कहा है। किसी को भी कोई भी कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें