फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीरापुर - शव दफनाने को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाला मामला

Mon, 04 Sep 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खेत को खाली जगह समझ शव लेकर पहुंच गए थे घुमंतू जाति के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। कस्बे के डिगडेरा मार्ग पर घुमंतू जाति के लोगों ने एक किसान के खेत में किशोर के शव को दफनाने की कोशिश की तो मौके पर पहुंचे किसान ने विरोध जताया। पुलिस ने पहुंच कर मामला संभाला। बाद में शव को अन्य स्थान पर ले जाकर दफनाया गया।

मीरापुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा के पीछे कुछ घुमंतू जाति के लोग डेरा डालकर रहते हैं। इन लोगों में से कल्लू का 15 वर्षीय पुत्र लंबे समय से बीमार चल रहा था। उसकी उपचार के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। कल्लू के परिजन डिगडेरा रोड पर इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के पास किसान मान पाल सिंह के खाली पड़े खेत में किशोर का शव दोपहर बाद दफनाने के लिए पहुंच गए। वहां गड्ढा खोदा गया। शव दफनाया जाता इससे पहले ही किसान मानपाल व अन्य मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि डेरे के लोग खाली जगह समझ कर शव को खेत में दफनाने के लिए ले गए थे। किसानों के विरोध के कारण परिजनों ने बाद में शव को अन्य स्थान पर ले जाकर दफना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें