फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लुहसाना में विवाद खत्म, अब गांव में नहीं होगी पंचायत

विज्ञापन
बुढ़ाना के लुहसाना गांव में पंचायत में बोलते चौधरी राकेश टिकैत व साथ मे पूर्व मंत्री राजपाल सैन
विज्ञापन
- जाट और सैनी समाज के युवकों के बीच चल रहा था विवाद
विज्ञापन

- सर्वसमाज की पंचायत के बाद दोनों पक्षों में बनीं सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। लुहसाना गांव में जाट और सैनी समाज के युवकों के बीच चला आ रहा विवाद सर्व समाज की पंचायत में आम सहमति से समाप्त हो गया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि आपस में भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत है। दोनों पक्ष सहमत हो गए।
गांव लुहसाना में जाट व सैनी समुदाय के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सैनी समाज के युवक ने 15 जून को अपने ही गांव के जाट समाज के सात युवकों के खिलाफ थाना फुगाना में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। इसके बाद जाट समाज के लोगों ने 19 जुलाई को गांव में पंचायत करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, पूर्व मंत्री राजपाल सैनी, पुरकाजी के विधायक अनिल कुमार, शाहपुर के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र सिंह, कृष्णपाल राठी मंगलवार को गांव लुहसाना पहुंचे। गांव के पंचायतघर में सर्व समाज की पंचायत का आयोजन हुआ। दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि आपस में विवाद नही बढ़ना चाहिए। पूर्व मंत्री राजपाल सैनी ने कहा कि यह दो पक्षों का नही भाई-भाई का विवाद था। लुहसाना गांव में हमेशा भाईचारा कायम रहा है। सहमति से लिए गए निर्णय की नरेश टिकैत ने घोषणा करते हुए कहा कि बुधवार 19 जुलाई को पंचायत का आयोजन नहीं होगा। अब दोनों पक्षों के बीच का विवाद खत्म हो गया है। दोनों पक्षों के पांच आदमी बुधवार को पूर्व सांसद राजपाल सैनी के आवास पर मिलने जाएंगे। वहीं पर विवाद समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ फुगाना, देवव्रत वाजपेयी व सीओ बुढ़ाना विनय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें