फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बिजली बिल जमा करने के लिए चक्कर काट रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। छपार निवासी मनोज त्यागी, अमित और डॉ. विपिन त्यागी ने बताया कि वह एसडीओ कार्यालय और बरला बिजलीघर के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि बकायेदारों पर एकमुश्त बिल जमा करने पर सौ प्रतिशत ब्याज और मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ग्रामीण बिल जमा करने बिजलीघर में जाते हैं तो बताया जाता है कि जो सूची आई है उसमें नाम नहीं है। कभी साइट का बहाना बनाया जाता है। वह बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं।बरला बिजलीघर पर तैनात जेई जावेद अख्तर का कहना है कि सात फरवरी तक सब के नाम आने की उम्मीद है, इसके बाद सुविधा का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें