फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अंतिम चरण में भैंसी-सराय फ्लाईओवर का निर्माण, मिलेगी राहत

Mon, 20 Mar 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

-12 गांव के लोगों को आवागमन में हो जाएगी आसानी इस निर्माण के पूरा होने से
- 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण करा रहा सेतु निगम

 
विज्ञापन
भैंसी-सराय फ्लाईओवर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली में भैंसी-सराय रसूलपुर मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसी माह वाहनों के आवागमन के लिए इसे खोला जा सकता है। क्षेत्र के 12 गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। गंगनहर पटरी मार्ग पर पहुंच भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन


मार्ग पर दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन के चलते फाटक पर जाम की स्थिति रहती थी। इसके अलावा ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण भी कराया गया है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर बनाया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। सेतु निगम के अवर अभियंता मोहम्मद हुसैन का कहना है कि निर्माण अंतिम चरण में है।

612 मीटर लंबा है फ्लाईओवर
खतौली। सेेतु निगम की ओर से बनाया गया यह फ्लाईओवर करीब 612 मीटर लंबा है। इस पर 25 करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। फ्लाईओवर से दोनों तरफ के मार्ग पर जोड़ लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन गांवों को मिलेगा लाभ
निर्माण से भैंसी, सराय रसूलपुर, सोंटा, दूधाहेड़ी, मंसूरपुर, मोघपुर, नोना, जोहरा सहित करीब 12 गांव के लोगों का आवागमन आसान होगा।

किसने क्या कहा
भाजपा नेता राजू अहलावत ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का आवागमन सरल होगा। रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर बनाया गया है, जबकि यहीं पर किसानों को अंडरपास से भी लाभ मिलेेगा। भैसी के सुनील प्रधान और शीशपाल का कहना है कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना है, इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें