जानसठ में महिला सुरक्षा समिति का गठन
जानसठ। क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया।
कोतवाली में इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने कस्बे व क्षेत्र की महिलाओं की एक बैठक महिला सुरक्षा को लेकर बुलाई गई। महिला सुरक्षा समिति का गठन किया गया। बैठक में इंस्पेक्टर के द्वारा कस्बे व क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा 181, 1090 108, 1076,112 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। वहीं, बैठक में सीएचसी की महिला चिकित्सक डॉक्टर सुषमा शर्मा ने बताया कि थाने पर यदि कोई घायल महिला आती है, तो उसे किस तरह से फर्स्ट एड देनी है। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक महिला सुरक्षा समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष कुमुदनी गोमती कन्या इंटर कालेज की अध्यापिका, उपाध्यक्ष थाना प्रभारी डीके त्यागी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा प्रजापति, सभासद नीतू विश्वकर्मा, विभा सिंह समाजसेवी, ममतेश ममतेश चित्तौड़ा प्रधान, मंजू शर्मा समाजसेवी, योगिता, रेनू, कौशल, कांस्टेबल प्राची चौधरी, सीमा सिंह को सदस्य चुना गया।