फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: याद किए गए संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर

विज्ञापन
भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित करते सपा जिलाध्क्ष व कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। शहर में जगह-जगह राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी गेट स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ. नूरहसन सलमानी, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि, सत्यप्रकाश, चांद सिंह कश्यप, पंडित प्रशांत गौतम, ऋषिपाल गौतम, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, ललित रवि और राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाजसेवी मनीष चौधरी के साथ उनकी टीम ने कचहरी गेट स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही दो महिला पहलवान गौरी ठाकुर और तनु देशवाल को किट औ ड्राई फ्रूट भी वितरित किए। इस दौरान भारतवीर प्रधान, जितेन्द्र सिंह, योगेंद्र मुन्ना, नवीन कश्यप, फैजुरहमान, युवराज, सक्षम चौधरी, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अंबेडकर युवा मंच की ओर से विचार गोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा की गई। प्रदेश अध्यक्ष राधेश उर्फ पप्पू, जोगेंद्र सिखेड़ा, अनुज, सतपाल, संजय कलीराम, राजबीर सिंह, आशीष मौर्य, हरपाल सिंह, अरविंद, मांगा, नरेंद्र, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें