फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गाजियाबाद के लिए खास ... भोपा - सिपाही अंकुर के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Thu, 08 Feb 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मृतक सिपाही अंकुर का फाइल फोटो।
विज्ञापन
- मंगलवार रात कासमपुरा चौराहे के निकट हादसे में मौत हो गई थी
विज्ञापन

फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। सरकारी कार्य से गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर आए भोकरहेड़ी निवासी जीआरपी के जवान अंकुर सहरावत की मंगलवार रात कासमपुरा चौराहे के निकट हादसे में मौत हो गई थी। उसके शव का बुधवार को शुकतीर्थ श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

भोकरहेड़ी निवासी किसान जय कुमार का बेटा अंकुर सहरावत (30) 2015 में पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती गाजियाबाद जीआरपी में थी। मंगलवार को वह सरकारी कार्य से मुजफ्फरनगर क्षेत्र में आया था। बुधवार देर रात बाइक पर मुजफ्फरनगर से आते समय गांव कासमपुरा के निकट हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को सिपाही का शव भोकरहेड़ी स्थित आवास पर लाया गया। दोपहर में राजकीय सम्मान के साथ शुकतीर्थ श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के जवानों ने शस्त्र झुका कर अंतिम सलामी दी। मुखाग्नि मृतक सिपाही के तहेरे भाई विवेक ने दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, सतीश सहरावत, आनंद कुमार आदि सहित सीओ देवव्रत वाजपेई, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, जीआरपी गाजियाबाद थाना के एसएसआई संदीप बालियान, एसआई बबलू सिंह, मुजफ्फरनगर जीआरपी थाना प्रभारी संदीप कुमार, एसआई संजय कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक सिपाही अंकुर के चाचा सतेंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आधा घंटे के लिए कहा था, अब तक नहीं लौटा अंकुर
मृतक सिपाही अंकुर के पिता जय कुमार ने रोते हुए बताया कि रात में लगभग 10 बजे फोन करने पर अंकुर ने कहा था कि पापा चिंता मत करो, आधा घंटे में आ जाऊंगा, लेकिन वह अब तक नहीं लौटा। अंकुर दो बहनों का इकलौता भाई व पिता का इकलौता बेटा था। लगभग 15 वर्ष पूर्व अंकुर की माता उषा देवी की मृत्यु हो गई है। आठ वर्ष पूर्व अंकुर की शादी पिंकी के साथ हुई थी। अंकुर को कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें