फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना बांगर की चकबंदी प्रक्रिया पूरी

Sun, 21 Jan 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। बुढ़ाना बांगर के धारा 04 की विज्ञप्ति के प्रकाशन के साथ ही 34 वर्ष बाद चकबंदी प्रक्रिया पूरी हो गई। चकबंदी विभाग के लेखपाल व अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने किसानों को आकार पत्र-45 का वितरण किया।
विज्ञापन

सहायक चकबंदी अधिकारी शिल्पी बरनवाल के नेतृत्व में चकबंदी लेखपालों ने बुढ़ाना तहसील में आए जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी को बुढ़ाना बांगर को चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के अधिकारी व लेखपाल के साथ दस किसानों को आकार पत्र-45 का वितरण किया। उन्होंने बताया कि धारा 52 का प्रस्ताव चकबंदी आयुक्त लखनऊ को भेज दिया गया है। किसानों को आकार पत्र-45 का वितरण रोजाना किया जाएगा। सहायक चकबंदी अधिकारी ने बताया कि बुढ़ाना बांगर के अंतिम अभिलेखों में ग्राम समाज की भूमि को पूर्णत: सुरक्षित रखा गया है। इस मौके पर सहायक चकबंदी अधिकारी शिल्पी बरनवाल, हरेंद्र सिंह, राजेश सागर, राहुल, नितिन तोमर, रिंकू कुमार, रजनीश, गौरव कुमार व पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें