संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई के सामने धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का रवैैया गलत है। एलआईसी और स्टेट बैंक का गलत तरीके से निवेश किया गया है।
मंडल प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि एलआईसी और एसबीआई जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हमारे देश का गौरव है। मगर, केंद्र सरकार ने जबरदस्ती इनका अडानी समूह में निवेश कर दिया है। इससे कुछ दिनों में ही एलआईसी के 39 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों को 33060 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
पूर्व चेयरमैन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सैय्यद कमरूज्जमा ने कहा कि आम नागरिक महंगाई की वजह से परेशान है। किसान फसल का सही मूल्य नहीं मिलने के कारण और व्यापारी जीएसटी की मार से परेशान हैं। धरने पर जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सैय्यद मुनीर, गुफरान काजमी, महफूज राणा,अब्दुल्ला आरिफ, देवेंद्र कश्यप, विनोद चोरावाला, अजीम, मोहसिन, शाहआलम गौर, अजीम खान, उमर दीन, सलामत अहमद मौजूद रहे।