फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, मैदान में उतारे मुस्लिम उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर पालिका सीट पर बिलकिस चौधरी एडवोकेट को दिया टिकट
विज्ञापन


- पुरकाजी से पूर्व सांसद सईद मुर्तजा के बेटे नसीम मियां को टिकट





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस जिले की छह निकाय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पुरकाजी से पूर्व सांसद स्वर्गीय सईद मुर्तजा के बेटे पूर्व चेयरमैन कमरुज्जमां उर्फ नसीम मियां को उम्मीदवार बनाया है। प्रत्येक सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर पालिका सीट से बिलकिस चौधरी एडवोकेट, खतौली से जमीर अंसारी, पुरकाजी से पूर्व चेयरमैन कमरुज्जमां उर्फ नसीम मियां, चरथावल से वसीउद्दीन, मीरापुर से नौशाद आलम और बुढ़ाना से कौशर जहां को उम्मीदवार बनाया गया है। तय किया गया कि सिंबल पर इन्हीं छह सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। पुरकाजी से नसीम मियां तीन बार और उनकी पत्नी दो बार चेयरपर्सन रहीं।
विज्ञापन


सूची जारी होते ही प्रत्याशियों ने अपने नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नो-ड्यूज के अलावा प्रपत्र भी खरीदे गए। कांग्रेस ने हर सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारकर चुनावी समीकरण साधने का प्रयास किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरी ताकत के साथ पार्टी निकाय चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन



दो बार शहर सीट जीत चुकी कांग्रेस

पिछले दो चुनाव में कांग्रेस ने शहर पालिका सीट पर जीत दर्ज की है। साल 2012 में सदर सीट पर कांग्रेस के पंकज अग्रवाल कांग्रेस से चेयरमैन बने थे। इसके बाद 2017 में उनके परिवार की अंजू अग्रवाल ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की, लेकिन वह बाद में भाजपा में शामिल हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें