फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन
विज्ञापन

खतौली। किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को नेहरू नगर में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य का बिल लाकर इसे अनिवार्य बनाना चाहिए। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम खरीद पर सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिल सके। बैठक में कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया गया। इस मौके पर हकीम जफर महमूद, ब्रजभूषण शर्मा, नासिर सिद्दीकी, नरेश गौड़, दिलशाद सिद्दीकी, अनुज शर्मा, जेगम अली, राजपाल, राहत इकबाल, विजय प्रकाश, अशोक शर्मा और मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें