फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सत्ता के लिए नहीं, सेवा के लिए करती हैं राजनीति : आचार्य प्रमोद कृष्णम

विज्ञापन
पुरकाजी में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कल्की धाम पीठाधीश्वर एवं कांग्रेस के प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए नहीं सेवा के लिए राजनीति करती है। राजनीति में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। कभी समर्थन मिलता है तो कभी हार हो जाती है।
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नसीम मियां के आवास पर पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में आचार्य ने कहा कि गांधी परिवार का पूरे देश से रिश्ता है। कांग्रेस ने कभी सत्ता के लिए नहीं हमेशा सेवा के लिये राजनीति की है। पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मजलूमों के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा झूठ का पुलिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, पीसीसी सदस्य गुफरान काजमी, महफ़ूज राणा, धीरज महेश्वरी, मुनीर सईद, जान मोहम्मद, शाह आलम गौड़ , अजीम, मोहसिन मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें