राज्यपाल के नाम प्रशासन को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी, आसमान छूती महंगाई, डीजल, पेट्रोल, और एलपीजी गैस सिलिंडर व दालों आदि के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन भी दिया।
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा की केंद्र सरकार पर कांग्रेस के नेताओं का उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया। बिना किसी ठोस तैयारी के अग्निपथ योजना को लागू करने का आरोप केंद्र पर लगाया। राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, अशोक वर्मा, गुफरान काजमी, महफूज राणा, लियाकत राव, श्याम सिंह एडवोकेट, राजकुमार शर्मा,अजय चौधरी, अनीता ठाकुर, जैबुन्नीशा, सगीर मलिक, प्रदीप त्यागी, कफील अनवर, नरेश नंदन वाल्मीकि, विक्रांत पवांर, आकाश त्यागी, जान मोहम्मद, इकराम, सत्यपाल सिंह काकरान, विनोद शर्मा, प्रमोद शर्मा, अशीत गुप्ता, साकिब, देवेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।