मोरना। मीरापुर उपचुनाव के लिए 12 सितंबर को कांग्रेस भेडाहेडी स्थित फार्म हाऊस पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, जिला महासचिव विनोद गुर्जर व ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वरसिंह ने गांव-गांव जाकर जनसम्पर्क किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मीरापुर उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे।