मुजफ्फरनगर। हिमाचल प्रदेश में मिली जीत पर कांग्रेस नेताओं ने रेलवे रोड स्थित कैंप कार्यालय पर मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। सभी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन पर अग्रिम की बधाई भी दी। पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर, अरशद राणा, सतीश शर्मा, असद फारुकी, रविंद्र बालियान, सतीश शेरावत, नरेंद्र बोस गुप्ता, गोपाल शर्मा, रिजवान सिद्दीकी, नरेश भारती, नवनीत सिंगल, अफसाना अंसारी, विनोद चौहान, रिहाना बेगम, नरेश चौहान, आशु मित्तल, पवन सिंह राणा, ठाकुर विजय सिंह, योगेंद्र पुंडीर आदि उपस्थित रहे।