भोपा में कांस्टेबल सेट कांस्टेबल बनने के बाद खुशी का इजहार करते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर/भोपा। पुलिस मुख्यालय से पदोन्नति पाने वाले जिले के 138 पुलिसकर्मियों को उनके तैनाती स्थलों पर सम्मानित करते हुए बधाई दी गई। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 138 है, जो विभिन्न थाने व अन्य कार्यालयों में तैनात हैं। उधर, भोपा थाने में पदोन्नति पाने वाले आठ पुलिसकर्मियों के सम्मान में थाने में आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया।